झारखंड: बीएसएफ ने 13 नक्सलियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

पुलिस और सीआरपीएफ झारखंड के विशेष दस्ते और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ आज (गुरूवार) दिन लगभग 12 बजे से शुय हुई। पुलिस अभी तक किसी भी नक्सली का शव बरामद नहीं कर पायी है। किसी भी पुलिस कर्मी या सीआरपीएफ जवान के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। मुठभेड़ अभी जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने माओवादियों की शर्ते मानते हुए कहा कि बीजेडी विधायक झीना हिकाका और इटली के नागरिक बोसस्को पाउलो को रिहा कराने के लिए राज्य सरकार 27 लोगों को रिहा करने के लिए तैयार हो गयी है। इससे पहले माओवादियों ने गुरूवार (5 अप्रैल) तक डेडलाइन दी थी।
जिनको रिहा किया जा रहा है उनमें 8 माओवादी, माओवादी सामर्थक चासी मुलिया आदिवासी संघ के 15 सदस्य और 4 अन्य लोग है। इन चार की रिहाई की मांग (सीपीआई) की उड़ीसा राज्य की समिति ने भी की उड़ीसा सराकर के अनुसार हम लगातार रिहाई के लिए प्रयास कर रहे है। इस अपहरण को अंजाम माओवादियों की दो अलग-अलग गुटों ने दिया है।












Click it and Unblock the Notifications