व्यापारी कहे जाने पर तिलमिला उठे बाबा रामदेव

Baba Ramdev
लखनऊ। योगगुरू बाबा रामदेव की केन्द्र सरकार से चल रही तकरार के बीच कांग्रेस द्वारा उन्हें व्यापारी कहे जाने पर वह और भड़क गये। उन्होंने खुद को आर्दशवादी बताते हुए कांग्रेस की तीखी निन्दा की। यूपी में अपनी क पनी के उत्पादों को खुले बाजार के लिए नौ राज्यों के लिए लांच करते हुए उन्होंने कांग्रेस द्वारा व्यापारी कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी और कहा कि वह अपने मूल्यों व आदर्शों पर आज भी कायम हैं।

उन्होंने कहा कि वह आज भी जमीन पर सोते हैं और दुनिया के करीब हर देशों में भारतीय संस्कृति का डंका बजा रहे हैं। योग गुरू ने कहा कि चारों तरफ लूट मची हुई है। व्यापार तो कांग्रेस कर रही है। विदेशी क पनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। अर्थव्यवस्था ध्वस्त कर दी गयी है।

अर्थव्यवस्था पर विदेशी कब्जे की साजिश हो रही है। इससे अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि चीन के सामानों का बाजार में बीस से पचास प्रतिशत का कब्जा हो गया। दीपावली में प्रतिमायें व बिजली के साजोसामान तथा पटाखे चीन के ही छाये रहते हैं।

उनका दावा है कि भारत की अर्थव्यवस्था दो सौ लाख करोड़ रुपये की है जबकि चीन की पांच सौ लाख करोड़ रुपये है। चीन इसमें दिन-प्रतिदिन वृद्धि कर रहा है लेकिन अपने देश का औसत संतोषजनक नहीं है। स्वदेशी आंदोलन के लिए उनकी आलोचना करने वालों को उन्होंने आड़े हाथों लिया और कहा कि गांधी जी जब स्वदेशी की बात करें तो उन्हें राष्ट्रपिता कहा जाता है और जब वह राष्ट्रपुत्र बनकर स्वदेशी की बात करते हैं तो उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

खुदरा व्यवसाय में विदेशी निवेश करवाने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह विदेशी क पनियों के विस्तार की साजिश है। उनका कहना था कि खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश के आते ही करीब पांच करोड़ लोग बेरोजगार हो जायेंगे। उन्होंने दावा किया कि विदेशी क पनी मामूली पूंजी लेकर आती है और कुछ ही दिनों में मुनाफा कमाकर अरबों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लेती है। विदेशी क पनियों की वजह से भी देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और लोगों का नैतिक पतन हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+