पुलिसवालों को बंधक बनाकर थाने पर ताला जड़ा

Haryana Map
गुडग़ांव। होडल में हसनपुर निवासी पुलिसकर्मी देवेंद्र के हत्यारोपियों की डेढ़ महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को लोगों ने दुकानें बंद कीं और थाने पर ताला जड़ दिया और यहां स्टाफ को बंधक बना लिया। कस्बे के सभी रास्ते जाम कर दिए।

घटना की सूचना पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों ने उन्हें भी अपने साथ सड़क पर बैठा लिया। एसडीएम सतपाल सिंह व तहसीलदार लालाराम नाहर भी मौके पर गए। प्रदर्शनकारी एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद एसपी भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का ताला खोला।

22 फरवरी को हरियाणा भवन दिल्ली में तैनात हसनपुर निवासी देवेंद्र के मोबाइल पर देर शाम मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वे अपने कुत्ते माइकल को लेकर सैर के लिए निकल गए थे। बाजार के दुकानदारों ने बताया कि देवेंद्र को माइकल के साथ एक गाड़ी में बैठते देखा था। बंधवाड़ी-बहरामपुर रोड के निकट झाडिय़ों में देवेंद्र का शव मिला था।

तब से पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी।आज बवाल के बाद मौके पर पहुंचे एसपी जगत सिंह हुड्डा ने एक सप्ताह में मामले का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और बंधक बनाए पुलिसकर्मियों को मुक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+