बाल-बाल बचे पाक पीएम गिलानी, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी खराबी की वजह से तीन मिनट बाद ही विमान को चकलाला वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक विमान के पायलट ने कंट्रोल टावर को तकनीकी समस्या की जानकारी दी जिसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में किस तरह की समस्या थी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। विमान में गिलानी और सूचना मंत्री फिरदौस आशिक समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद थे। गिलानी दिवंगत राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो की बरसी पर बुधवार को सिंध प्रांत में होने वाले समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। प्रधानमंत्री समेत अन्य लोग बाद में दूसरे विमान से सुकुर के लिए रवाना हुए।












Click it and Unblock the Notifications