विधायक का अपहरण करने वाले माओवादियों ने दिया डेडलाइन

ओडिशा सरकार से वार्ता के दौरान माओवादियों ने कहा कि सरकार को माओवादियों की शर्तो को पूरा करना होगा। विधायक की रिहाई को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए शर्तों का जिक्र करते हुए आउटफिट चीफ नचिका लिंगा लिंगा ने मीडिया द्वारा सरकार से कहा कि उसके खिलाफ दायर सभी केसों को वापस लिया जाए और जेल में बंद सभी सीएमएएस सदस्यों को छोड़ा जाए।
गौरतलब है कि विधायक झिना की रिहाई के लिए माओंवादियों ने 12 शर्ते रखी थी, किसी तरह की वार्ता करने से उन्होंने साफ इंकार किया था।
अपहरण विधायक ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन मांगो को मान लेने की अपील की है। इतावली नागरिक बोसस्को पाओलो के रिहाई के लिए माओवादियों और सरकार के बीच वार्ता फिर शुरू हो गयी। सूत्रों के अनुसार आठ मांगो पर शुक्रवार अपराह्न तक सहमति बन चुकी थी। अन्य मांगो पर चर्चा हो रही थी।
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक आदिवासी विधायक का तड़के कोरापुट जिले से माओवादियों ने अपहरण कर लिया था। कोरापुट के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर से विधायक झीना हिकाका जब कोरापुट से घर लौट रहे थे उस समय 50 से अधिक सशस्त्र माओवादियों ने उनकी गाड़ी तोयापुट के समीप रोकी।












Click it and Unblock the Notifications