मायावती ने फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल, प्रत्‍याशी घोषित

Mayawati
लखनऊ। समय से पहले लोकसभा चुनाव होने का संकेत देते हुए बहुजन समाज पार्टी ने अपने छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही बसपा के इस कदम ने अन्य दलों में खलबली मचा दी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिये अभी से जुट जाने का आह्वान करते हुये कहा कि केन्द्र की सरकार अपने अन्तरविरोधों के कारण गिर जायेगी तथा आम चुनाव समय से एक वर्ष पहले हो जायेंगे। अमरोहा लोकसभा सीट से हसनपुर के पूर्व विधायक फरहत हसन, बिजनौर से मलूक नागर, मुरादाबाद से लाखन सिंह सैनी, नगीना से गिरीश चन्द्र, मेरठ से हाली शाही अखलाक और संभल से शफीकुर्रहमान वर्क प्रत्याशी घोषित किये गये हैं।

बसपा का कहना है कि आज की राजनीतिक परिस्थिति के परिप्रेक्ष्य में लोकसभा चुनाव एक वर्ष के भीतर होना तय माना जा रहा है। केन्द्र सरकार में शामिल दलों में अन्तरविरोध है, जिससे लगता है कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। पार्टी को लग रहा है कि चुनाव के लिये उसकी तैयारी अभी से जरूरी है।

बसपा कार्यकर्ता इसके लिये अभी से तैयार हो जायें और अपने अपने क्षेत्र में कम से कम घोषित प्रत्याशी के लिये काम करना शुरू कर दें। बसपा की नीति शुरू से ही सत्ता के करीब रहने और ज्यादा से ज्यादा चुनाव का सामना करने की रही है।

राजनीतिक प्रेक्षक यह मान रहें हैं कि बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ मुकदमों का जिस तरह शिकंजा कसा जा रहा है, उससे समर्थन ज्यादा दिन तक चलता दिखायी नहीं दे रहा है। केन्द्र सरकार से समर्थन वापसी के लिये बसपा किसी राजनीतिक मौके की तलाश में है। केन्द्र सरकार को बिना शर्त बाहर से समर्थन दे रही उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना जताई थी।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गत 23 मार्च को डाक्टर राममनोहर लोहिया की 102वीं जयंती पर आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिये पूरी तरह से तैयार होने के साथ कहा था कि यह चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+