भाजपा को ले डूबा कुशवाहा प्रकरण: कलराज

पार्टी उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने भाजपा उन कमियों को दूर करेगी जिससे विधानसभा चुनाव में हार मिली और लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मतदाताओं के सामने बेहतर विकल्प नहीं पेश कर सकी। पार्टी के प्रत्याशियों के चयन में भी देरी हुई। बाबू सिंह कुशवाहा प्रकरण ने भी पार्टी को नुकसान पहुंचाया।
मुस्लिम मतदाताओं का सपा के पक्ष में ध्रुवीकरण हो गया जबकि हिन्दू मत भाजपा की झोली में पूरी तरह नहीं आ सके। कलराज मिश्र ने कहा कि चुनाव परिणामों से स्पष्ट दिखता है कि राज्य की जनता ने बसपा को हराने के लिये विकल्प के तौर पर सपा को चुना इसीलिये भाजपा पिछड़ गयी। वहीं हार के लिए उन्होंने मीडिया को
भी दोषी करार दिया।
कलराज ने कहा कि मीडिया की ओर से भी यह उछाला गया कि भाजपा के पास मु यमंत्री के स्तर का कोई नेता नहीं है तथा पार्टी के कई कई नेता मु यमंत्री पद के दावेदार हैं। एक बार फिर उन्होंने स्वीकार किया कि बाबू सिंह कुशवाहा को पार्टी में शामिल करना एक बडी भूल थी। इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी के संघर्ष की हवा निकल गयी। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी अंतर होता है।
पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव में बेहतर नीति के साथ मैदान में उतरेगी क्योंकि लोकसभा चुनाव में जातीय वर्जनायें कम ही रहती है । भाजपा नेता ने माना कि पार्टी के पास जातीय वोट नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है, आवश्यकता उनको संगठित और प्रेरित करने की है वहीं उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव के समय विजय वाहिनी का गठन कागजों पर ही रह गयी।












Click it and Unblock the Notifications