वीके सिंह के समर्थन में उतरे हरियाणा के राजपूत

Army Chief General VK Singh
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार और सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के बीच चल रहे वाकयुद्ध में अब राजपूत समुदाय भी कूद गया है। समुदाय ने सोमवार को शहर में प्रदेशस्तरीय की बैठक बुलाई। इसमें सभी वर्गो को साथ लेकर जनरल सिंह का डटकर साथ देने और राष्ट्र भर में अभियान चलाने की घोषणा की जाएगी। बैठक में कहा कि सेनाध्यक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, जो आम आदमी की लड़ाई है। ऐसे में आम आदमी भी इस लड़ाई में उनके साथ डटकर खड़ा होगा।

रविवार को राजपूत समुदाय के वरिष्ठ नेताओं की आपातकालीन बैठक में समुदाय के लोग सेनाध्यक्ष के समर्थन में उतर आए। इनमें सेनाध्यक्ष के साथ जम्मू-कश्मीर में राजपूत रेजिमेंट में काम कर चुके तथा हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कर्नल देवेंद्र सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह तंवर सहित काफी संख्या में सभा के प्रतिनिधि शामिल रहे।

पूर्व कर्नल देवेंद्र ने कहा कि उन्होंने सेनाध्यक्ष के साथ काम किया है, उन जैसा ईमानदार अफसर उन्होंने नहीं देखा। वे पहले सेनाध्यक्ष हैं, जिन्होंने सेना में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली है। पांच ले. जनरल का कोर्ट मार्शल किया। राजपूत विकास मंच के अध्यक्ष वेदपाल तंवर ने कहा कि सोमवार को प्रदेश भर की बैठक बुलाई है। वेदपाल ने कहा कि सेनाध्यक्ष का ताल्लुक हरियाणा से है तो यहां के लोगों का फर्ज बनता है कि इस लड़ाई में उनका साथ दें। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि जनता सेनाध्यक्ष का साथ देने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+