केजरीवाल खटखटाएंगे पीएम का दरवाजा

Arvind Kejriwal and Prime Minister Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। लोकपाल के मुद्दे पर सरकार के साथ टीम अन्ना के समीकरण फिर बिगड़ गए हैं। टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल को सांसद जगदंबिका पाल ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने भी मानहानि का नोटिस भेजा है। दोनों ने आगाह किया है कि केजरीवाल माफी मांगें या फिर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

हालांकि अरविंद केजरीवाल ने माफी इन लोगों से माफी मांगने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे माफी नहीं मांगेंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल ने जिन 14 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी उनमें वीरभद्र का भी नाम है। जाहिर है कि टीम अन्ना के बयानों से भड़के सांसद राजनीतिक जमात की एकजुटता को देखते हुए टीम अन्ना पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं।

बताते हैं कि अगले कुछ दिनों में टीम अन्ना को कुछ और नोटिसों का सामना करना पड़ सकता है जिससे यह भिडंत कुछ और तीखी हो सकती है। उधर, अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वो जंतरमंतर पर मंत्रियों के बारे में दिए अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे। केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के अवमानना नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद ने कहा है कि वो मंत्रियों के भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री को खत लिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+