खतरनाक तरीके से बढ़ रहे हैं ऑटिज्म के मरीज

आम लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता का अभाव तो है ही, चिकित्सा विशेषज्ञों को भी इसकी ठीक-ठीक जानकारी नहीं है। जीवन भर विकलांगता से मुक्ति न देने वाली इस बीमारी का बच्चे में तीन साल तक पता ही नहीं चलता। लड़कियों के मुकाबले ऑटिज्म का खतरा लड़कों में चार से पांच गुना ज्यादा रहता है। एम्स प्रशासन ने बाल व किशोर मनोचिकित्सा क्लिनिक में ऑटिज्म के शिकार बच्चों के लिए शुक्रवार विशेष रूप से तय कर रखा है। मनोचिकित्सक डॉ. राजेश सागर कहते हैं कि सामान्यतया बच्चों को इलाज के लिए लाने वाली मां बस इतना बता पाती हैं कि उसमें कुछ असामान्य लक्षण दिख रहे हैं। इस बीमारी के शिकार बच्चे लोगों के बीच रहना पसंद नहीं करते क्योंकि उनमें अपनी बात कहने की क्षमता नहीं होती है।
कोख में पल रहे बच्चों के मस्तिष्क विकास के समय 32 सेल मिलकर एक ब्रेन सेल का निर्माण करता है। गर्भावस्था के दौरान मां के किसी गंभीर बीमारी का शिकार होने पर यह सेल नहीं बन पाते हैं। इससे बच्चा ऑटिज्म का शिकार हो जाता है अगर बच्चा छह महीने का होने पर भी न किलकारी भरे। नौ महीने में भी न मुस्कराए। साल भर की उम्र में भी किसी बात पर प्रतिक्रिया न दे। सवा साल का होकर एक शब्द का उच्चारण न करे। ...और उदास रहे। किसी के भी पास चला जाए। इस हालत में डाक्टर से जरूर संपर्क करें। एक बात याद रखें कि ऑटिज्म का मतलब जिंदगी का अंत नहीं।












Click it and Unblock the Notifications