टाट्रा घोटाला में रक्षा मंत्री एके एंटोनी जाएंगे जेल!

सीबीआई इस मामले में शुक्रवार की ही केस दर्ज कर चुकी है। मामला दर्ज होने के बाद एंटोनी की कार्रवाई न करने की चूक निकलकर सामने आई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि कानूनी जिम्मेदारी न निभाने की चूक के कारण एंटोनी को छह माह की जेल हो सकती है। एंटोनी इस मामले में तभी बच सकते है जब वे कार्रवाई में हुई देरी का कारण बता सके।
गौरतलब है कि टाटा ट्रक घोटाले में डीएनए अखबार के हवाले से एक चौकाने वाली खबर आसने आयी थी। देश के रक्षा मंत्री एके एंटोनी को इस घोटाले के बारे में साल 2009 से ही पता था। जानकारी मिलने के बावजूद रक्षा मंत्री आंखें मूंदे हुए थे। दलित नेता डॉक्टर हनुमनथप्पा ने 26 अगस्त 2006 को सोनियां गांधी को इस बारे में चिट्ठी लिखी थी।
उनकी चिट्ठी पर सोनिया गांधी ने मंत्रालय को उचित कार्रवाई का आदेश दिया था। हनुमंथप्पा ने चिट्ठी में लिखा गया था कि बीईएमएल के सीएमडी वीआरएस नटराजन ने ब्रिटिश एजेंट के साथ 6000 करोड़ का सौदा किया है। उन्होंने लिखा था कि यह सौदा गलत तरीके से किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications