स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

ब्रिटेन के ‘एशिया के 101 सबसे अमीर-2012 नामक सूची में मित्तल को पहला स्थान मिला है। एशियाई मीडिया एवं मार्केटिंग ग्रुप के एक प्रकाशन ईस्टर्न आई ने इसे प्रकाशित किया है। इस लिस्ट में हिंदुजा ग्रुप दूसरे नंबर है। इनकी संपत्ति 9.5 बिलियन पाउंड बतायी गयी है।
जबकि वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को सूची में तीसरा स्थान मिला है और उनकी संपत्ति 3.2 बिलियन पाउंड है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.3 बिलियन पाउंड कम है।
इसके आलावा इस लिस्ट में 19वें नंबर पर जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल हैं। उन्हें 275 मिलियन पाउंड संपत्ति का मालिक बताया गया है। जबकि वीटाबायोटिक्स के संस्थापक अध्यक्ष करतार लालवानी और उनके बेटे तेज लालवानी 155 मिलियन पाउंड संपत्ति के साथ सूची में 30वां स्थान दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications