थाईलैंड में सिलसिलेवार बम धमाके, 9 की मौत

उन्होंने कहा, अभी हमें पता नहीं है कि इसके पीछे कौन सा संदिग्ध मुस्लिम चरमपंथियों का संगठन है लेकिन हम पता लगा रहे हैं। गवर्नर ने कहा कि पहले बम को एक खरीददारी क्षेत्र के पास एक मोटरसाइकिल में छिपाया गया था और इसमें दोपहर के समय मोबाइल फोन से धमाका किया गया।
उन्होंने कहा कि कुछ मिनटों के भीतर एक अन्य मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा बम फटा जिसके बाद कार में रखा गया एक बम फटा। इन धमाकों से पास की इमारतों में आग लग गई। पडोसी प्रांत सोंगखला के हाटयाई के एक होटल में एक धमाका हुआ। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इसका कारण गैस रिसाव है।












Click it and Unblock the Notifications