यूपी: थाने में घुसकर वकील ने मारी पुलिस वालों को गोली

वह आज रात एक पिता पुत्र के बीच हुये झगड़े का निपटारा पुलिस चौकी में करवा रहे थे तभी पुत्र को अचानक गुस्सा आ गया और उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार तथा सिपाही सत्यभान को गोली लग गयी। सब इंस्पेक्टर के सिर में गोली लगी जबकि सिपाही के पेट में गोली लगी। दोनो को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जाती है। पुलिस ने गोली चलाने वाले बेटे को पकड़ लिया है तथा वह वकील बताया जाता है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली चलाने वाले पुत्र की पुलिस के सिपाहियों और जनता ने बुरी तरह से पिटाई की है जिससे वह भी बुरी तरह से घायल है। लेकिन इसकी पुष्टि आईजी ने नहीं की है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी दरोगा और सिपाही को होश आने पर ही मिल सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications