पंजाब में बढ़ते तनाव के बाद लगा कर्फ्यू

सूत्रों ने बताया कि कल पंजाब बंद के दौरान हुई झड़प को लेकर 14 हिंदुओं के खिलाफ मामला दर्ज होने का शिवसैनिक विरोध कर रहे है। हनुमान चौक पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पंजाब बंद के दौरान कल 14 हिंदू युवकों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कराने के लिए सिख संगठनों को विरोध किया था जिसके कारण दोनों के बीच में झड़प हो गयी थी।
अभी स्थिति नियंत्रण में है। कट्टरपंथी सिख संगठनों द्वारा कल आहूत बंद के दौरान सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में बलवंत सिंह राजोआना की प्रस्तावित फांसी के विरोध में इस बंद का आह्वान किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गये बलवंत सिंह राजोआना को फांसी दिए जाने के विरोध में कट्टरपंथी सिख संगठनों द्वारा कल दिन भर के बंद के दौरान कुछ हिंसा की घटनाएं भी हुई और सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।












Click it and Unblock the Notifications