हर चुनौती के लिए तैयार हम: वीके सिंह

VK Singh
नई दिल्ली। घूस प्रकरण और चिठ्ठी लीक होने के बाद शुक्रवार को पहली बार सेनाध्यक्ष वीके सिंह मीडिया के सामने रूबरू हुए। उन्होंने डिफेंस एक्‍सपो में कहा कि सेना चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। उसके ऊपर किसी का दवाब नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेना आज भी 70 प्रतिशत हथियार उपकरण बाहर से खरीदती है। उन्होंने कहा ही सेना की निर्भयता विदेशी ताकतों पर कम होनी चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं है। इस एक्सपो में रक्षा राज्‍य मंत्री पल्‍लम राजू जनरल के साथ नजर नहीं आये जिससे कयास लगाये जा रहे है कि सरकार और वीके सिंह के बीच में ठीक नहीं है।

रक्षा सौदों को मंजूरी के लिए रिश्‍वत की पेशकश मामले में आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह आज सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज करा सकते हैं। उम्‍मीद है कि आर्मी चीफ आज पीएम और रक्षा मंत्री से भी मिल सकते हैं। टीवी चैनलों के मुताबिक ब्रिक्‍स सम्‍मेलन के चलते सरकार कोई बड़ा कदम उठाने से पीछे हट रही थी। लेकिन आज शाम यह सम्‍मेलन खत्‍म हो जाने के बाद सरकार कोई कड़ा कदम उठा सकती है। हालांकि चिट्ठी लीक मामले की जांच आईबी कर रही है।

इससे पहले रक्षा मंत्री ने कहा कि एंटनी ने यह भी कहा कि जिन रक्षा सौदों में किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाएगी, उन्हें रद्द कर दिया जाएगा और अनियमितता में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद भी कुछ गलत होने की बात सामने आती है तो हम उसे रद्द कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+