अपने हाथों को खून से नहीं रंगना चाहता: ए के एंटनी

जनरल सिंह की बर्खास्तगी की संभावना के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि 'मै अपने हाथ खून से नहीं रंगा चाहता।' उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी है अब वो जो चाहे वो करे। लेकिन जिस किसी ने भी चिठ्ठी लीक की है उसने देशद्रोह किया है जिसे कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है।
इसी बीच खबर यह भी है कि जनरल वीके सिंह ने रक्षा मंत्री से मिलने का वक्त मांगा है। वो इस मसले पर रक्षा मंत्री से मिलकर बात करना चाहते हैं। चूंकि मामला अब सीबीआई के हाथ में हैं ऐसे में सीबीआई भी अब वीके सिंह को सवाल-जवाब कर सकती है। वीके सिंह का अपने पद पर बने रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं लेकिन रक्षा मंत्री के तेवरों को देखकर नहीं लगता कि सरकार वीके सिंह को उनके पद से हटाने के मूड में हैं।
गौरतलब है कि एंटनी ने यह भी कहा है कि जिन रक्षा सौदों में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाएगी, उन्हें रद्द कर दिया जाएगा और अनियमितता में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद भी कुछ गलत होने की बात सामने आती है तो वह उसे रद्द कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications