एंटोनी को 2009 से थी सेना घोटाले की जानकारी

उनकी चिट्ठी पर सोनिया गांधी ने मंत्रालय को उचित कार्रवाई का आदेश दिया था। हनुमंथप्पा ने चिट्ठी में लिखा गया था कि बीईएमएल के सीएमडी वीआरएस नटराजन ने ब्रिटिश एजेंट के साथ 6000 करोड़ का सौदा किया है। उन्होंने लिखा था कि यह सौदा गलत तरीके से किया जा रहा है।
इसके बाद 5 अक्टूबर 2009 को गुलाम नबी आजाद ने रक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा था कि इस मामले की पूरी तरह से जांच की जाए। रक्षा मंत्रालय ने इसके जवाब में कहा था कि इस मामले की जांच जारी है। जल्द की मामले की कार्रवाई पूरी करके आपको सूचित किया जाएगा। इस मामले को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा का समय गुजर गया है लेकिन अबतक कोई नतीजा सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications