दिल्ली में 112 करोड़ का पार्षद!

यह सीट पहले महिला आरक्षित नहीं थी और वहां से उनके पति पार्षद थे। किसान और रीयल एस्टेट कारोबारी मानजिंदर के पास 46.34 करोड़ रुपये की चल और 57.18 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हालांकि उम्मीदवार के पास कोई वाहन नहीं है, जबकि उनके पति के पास होंडा सिविक और इनोवा के अलावा चार लक्जरी कार-रेंज रोवर, औडी, बेनटली और मर्सीडीज हैं। दंपत्ति ने 25.65 करोड़ रुपये का ऋण भी ले रखा है।
वहीं एमसीडी चुनाव में पूर्व महापौर और पश्चिम दिल्ली की तिलक नगर सीट की कांग्रेस उम्मीदवार अनीता बब्बर भी करोड़पति उम्मीदवार हैं। उनके और जिनके पति के पास 4.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। मेडिसीन में स्नातोकोत्तर बब्बर और उनके पति के पास पांच वाहन हैं। अन्य पूर्व महापौर और निजामुद्दीन से कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के पास 17 लाख रुपये की संपत्ति के अलावा 55 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके खिलाफ हमला का एक मामला दर्ज है। एक अन्य प्रमुख कांग्रेस उम्मीदवार रमेश दत्ता के पास केवल 44000 रुपये हैं। इनमें 38000 नकद है जबकि 6000 रुपये सावधि जमा राशि है। उनके पास पैनकार्ड भी नहीं है।
राजिंदर नगर से बसपा उम्मीदवार रजनी चौहान और उनके पति के पास 11.5 लाख रुपये की चल संपत्ति है, लेकिन उनके हाथ में महज 75 रुपये हैं। उन्होंने तीन लाख रुपये उधार दिए हैं, जबकि दोनों ने मौजूदा वित्त वर्ष में 4.31 लाख रुपये का वार्षिक आय दिखाई है। 904 नामांकन रद हुए, बचे 2636 प्रत्याशी राज्य निर्वाचन आयोग ने निगम चुनाव में पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के नामांकन पर जमकर कैंची चलाई। कुल 3,542 नामांकन में से आयोग ने 904 नामांकन रद्द कर दिए। हालांकि इनमें काफी ऐसे नामांकन भी हैं जिसे कांग्रेस व भाजपा ने अतिरिक्त नामांकन फार्म भरा था। इसके अलावा भाजपा के भी दो प्रत्याशियों की उम्मीदवारी सांसद में पड़ी हुई है क्योंकि उनके कागजात पूरे नहीं है। बताया जाता है कि उन्हें 11 बजे तक का समय दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications