एयर इंडिया को रोजाना 10 करोड़ का घाटा

सिंह ने बताया कि पिछले तीन साल के दौरान एयर इंडिया को रक्षा मंत्रालय से 114.35 करोड़ रूपये, प्रधानमंत्री कार्यालय से 212 करोड़ रूपये और विदेश मंत्रालय से 112.98 करोड रूपये मिले। गौरतलब है कि केन्द्रीय कैबिनेट मंत्रियों पर भारी घाटे से जूझ रही एयर इंडिया का 435 करोड़ रूपये बकाया है।
यह कैबिनेट मंत्रियों का उनकी विदेश यात्राओं पर आए कुल खर्च का 93 फीसदी है। प्रधानमंत्री के कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायणस्वामी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2009-10 के दौरान कैबिनेट मंत्रियों की विदेश यात्राओं का बिल 61.10 करोड़ रूपये आया।
इन राज्य मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर 3.78 करोड़ रूपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 में कैबिनेट मंत्रियों ने इस मद में 37.17 करोड़ रूपये जबकि राज्य मंत्रियों ने 4.76 करोड़ रूपये खर्च किए। इसी प्रकार वर्ष 2011-12 में कैबिनेट मंत्रियों के विदेश दौरों पर 16 दिसंबर 2011 तक 460.78 करोड़ रूपये का बिल बकाया था।












Click it and Unblock the Notifications