अगस्त से मिल सकता है बेरोजगारी भत्ता

राज्य की बागडोर संभालने के तत्काल बाद अखिलेश यादव सरकारने पहला निर्णय बेरोजगारों को भत्ता देने का लिया था। गत 15 मार्च को लिये गये निर्णय के मुताबिक राज्य में 35 वर्षों से अधिक के लोगों को एक हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाना है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके लिए पात्रों की चयन प्रक्रिया प्रार भ कर दी गयी है। इसके जुलाई तक पूरे हो जाने की स भावना है। इसके बाद अगस्त से भुगतान प्रक्रिया शुरु हो सकती है। अपने पिछले कार्यकाल में भी सपा ने युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता शुरू किया था लेकिन बसपा शासन में इस भत्ते को बंद कर दिया गया था। पहले जहां सपा ने 500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया था वहीं इस बार इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है।
चुनावी घोषणापत्र में सपा में वादा किया था कि कक्षा 10 पास युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और यदि इसमें कमी रहती है तो 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों का तर्क है कि 35 साल की उम्र तक सरकारी नौकरी मिलने की स भावना रहती है इसलिए इस उम्र तक के लोगों को बेरोजगार मानना उनके प्रति नाइंसाफी होगी।
सूत्रों के मुताबिक सरकार पात्रों को बेरोजगारी भत्ता देने का समयत्रैमासिक निर्धारित कर सकती है। इस वर्ष का भत्ता 31 मार्च तक रोजगार द तर में पंजीयन कराने वाले लोगों को ही मिलेगा। भत्ता मिलने की चाहत रखने वाले करीब 50 लाख युवकों ने एक महीने में अपना पंजीयन करवाया है। पंजीयन कराने वालों में अधिकतर युवा 35 से कम हैं। वहीं कई ऐसे लोगों ने भी बरोजगारी भत्ते से लिए पंजीयन कराया है जो वकील व डॉक्टरी आदि पेशे से जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications