श्रीलंका के सैलानियों की बौद्घ स्थलों में ज्यादा दिलचस्पी

उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए श्रीलंका के सभी नागरिक भारत आना चाहते हैं लेकिन वीजा की जटिलता के कारण यह संभव नहीं हो पाता। लोकु भंडार हाल ही में बुद्ध की निर्वाण स्थली देखने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर आये थे। लोकु भंडार के साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों ने बुद्ध विहार में दीप जलाये और भगवान बुद्ध की पूजा की। उन्होंने कहा था कि भारत तथा श्रीलंका के स बन्ध ऐतिहासिक हैं। भारत ही अकेला ऐसा देश है जहां सभी बौद्ध तीर्थ स्थल हैं।
खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में ही सभी तीर्थ स्थल स्थित हैं। भारत आने वाले बौद्ध पर्यटकों में श्रीलंका के नागरिकों की अच्छी खासी सं या रहती है। उन्होंने कहा कि भारत के वर्तमान वीजा नियमों के कारण श्रीलंकाई नागरिकों को यहां आने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को वीजा प्रावधानों को उदार बनाने पर विचार करना चाहिए।
खासकर यदि यह श्रीलंका के लिये हो तो ज्यादा अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए। इससे कुशीनगर आने वाले पर्यटकों की सं या बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications