बाप रे बाप, नंबर कम आने पर बेटी से भीख मंगवाई

12 साल की पीड़ित मासूम की दास्ता वाकई चौकाने वाली है। इस लड़की को अपने पिता के हाथो जो जिल्लत झेलनी पड़ी, उसको वह भूला नहीं पाएगी। लड़की ने बताया कि परीक्षा में अच्छे नंबर न आने और देर से सोकर उठने के कारण पापा हमसे गुस्सा रहते थे। नाराज होकर उन्होंने मुझे एल्यूमिनियम का कटोरा पकड़ाकर मंदिर में भीख मंगवाने के लिए बैठा दिया।
मासूम लड़की को हाथों में कटोरा लेकर मंदिर के सामने जबर्दस्ती भीख मांगनी पड़ी। आसपास के लोग यह नजारा देखकर सिहर उठे। पिता से पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरा इरादा इसे जिंदगी की मुश्किलों का सबक सिखाना था। एनजीओ के एक सदस्य ने लड़की को भीख मांगते देख, थाने जाकर मुकदमा दर्ज करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications