एएमआरआई हादसा: 90 लोगो की मौत के जिम्मेदार को जमानत

इस अस्पताल में पिछले साल दिसंबर में आग लगने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी। खंडपीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से सौंपे गए वरिष्ठ अधिकारियों के बयान के अनुसार यह स्पष्ट हो गया है एएमआरआई अस्पताल को निदेशक मंडल और प्रबंधन समिति चलाती है। समिति दिन प्रतिदिन के मामलों को देखती है।
अदालत ने कहा कि जहां निदेशक मंडल की महीने में एक बार बैठक होती है वहीं समिति की हर सप्ताह शनिवार को बैठक होती है और वह अस्तपाल के रोजमर्रा के मामलों के बारे में फैसला करती है। उसने कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता प्रबंधन समिति के सदस्य नहीं है, अतएव वे अस्पताल के रोजमर्रा के मामलों को नहीं देखते।












Click it and Unblock the Notifications