एशी ने दम तोड़ा, शव धर्मशाला जाएगा

Fire
दिल्ली (ब्यूरो)।....आखिरकार तिब्बती कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया। वह दो दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. एलके मखीजा ने बताया कि युवक की बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे मृत्यु हो गई। वह 98 प्रतिशत झुलस गया था। डॉ. मखीजा की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। जम्फेल एशी (26) ने सोमवार को जंतर-मंतर पर खुद को आग के हवाले कर लिया था। वहां उस समय तिब्बती हू जिंताओ की यात्रा का विरोध कर रहे थे। तिब्बत की आजादी की मांग को लेकर आत्मदाह करने वाला वह 31वां तिब्बती है।

पुलिस ने आरएमएल अस्पताल के द्वार पर और अस्पताल परिसर के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी है। अस्पताल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बताया, वे कहीं भी प्रदर्शन शुरू कर सकते हैं, इसलिए हमें अस्पताल और उसके इर्दगिर्द सतर्क रहने को कहा गया है। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। शव को धर्मशाला ले जाया जाएगा। अस्पताल के बाहर एशी के शव को लेने आए एक तिब्बती ने कहा कि हमारे कई साथी तिब्बती जंतर-मंतर पर एशी के लिए दुआ करने को लेकर एकत्र हुए थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मैं वहां से भाग गया और यहां आ गया। एशी 2006 में भारत आया था। वह पिछले दो साल से मजनू का टीला के पुराने शिविर में रह रहा था। वह पांच भाई बहन में सबसे छोटा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+