सेना से मुठभेड में लश्कर के 5 आतंकी ढेर

इलाके में आतंवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद यह अभियान छेड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे उस वक्त दूसरी ओर से गोलीबारी शुरू हुई। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि आखिरी सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।
कश्मीर में आतंकवादियों के साथ साल की प्रथम बड़ी मुठभेड़ के तहत सुरक्षा बलों ने आज कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हंदवाड़ा इलाके में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादी विदेशी हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि गश्ती दल के साथ आमना-सामना होने के बाद आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने यहां से 100 किलोमीटर दूर राजवार जंगलों के पास लरीबल पीर मोहल्ला में आतंकवाद रोधी एक अभियान शुरू किया। दरअसल, इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस साल कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह प्रथम बड़ी मुठभेड़ है।












Click it and Unblock the Notifications