सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह ने लगाया लेफ्टिनेंट जनरल पर घोटालों का आरोप

eneral VK Singh
नई दिल्‍ली। सरकार बनाम जनरल वीके सिंह का झगड़ा अब और चोखा हो गया है। बीते तीन दिन के अंदर इस मामले में कई मोड़ आ चुके हैं।

ताजे मोड़ में कहा जा रहा है कि सेनाध्‍यक्ष जनरल वीके सिंह ने सीबीआई से लिखित रूप में मांग की है कि सेना के ही एक लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ कड़ी जांच हो। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जनरल वीके सिंह ने एक सांसद की ओर से सरकार को भेजी चिट्ठी का हवाला देते हुए दलबीर सिंह सुहाग पर लगे आरोपों की जांच की अपील की है।

खबर के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के सांसद अंबिका बनर्जी की ओर से सरकार को इस मामले में जांच के लिए साल भर पहले एक पत्र भेजा गया था और अब जनरल सिंह ने उसी पत्र को आधार बनाते हुए दलबीर सिंह पर लगाए गए आरोपों की जांच किए जाने की सिफारिश की है। इस खत में अंबिका बन्रजी ने दलबीर सिंह पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

बनर्जी ने तब प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मामले का ब्यौरा दिया था। खत में लिखा था कि नाइट विजन डिवाइस, कम्युनिकेशन सिस्टम, हथियार और पैराशूट की खरीद में घोटाला हुआ है। इस मामले में इसी चिट्ठी में सामान किस ऐजेंट से खरीदा गया है उसके बारे में भी लिखा था।

खबर यह भी है कि सीबीआई को वो पत्र मिल भी गया है और वो इस मामले में मुस्तैदी से जुड़ गयी है। गौरतलब है कि जनरल वीके सिंह ने हाल ही में घटिया ट्रकों के लिए 14 करोड़ रुपये की घूस दिए जाने का कथित तौर पर खुलासा किया था। जिसके बाद से संसद में हंगामा पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+