बलवंत सिंह की फांसी के विरोध में सिक्खों का रोष

प्रदर्शनकारी सिख हाथों में बलवंत सिंह राजोआना के चित्र लगी तख्तियां लिए हुए थे । उधर पंजाब में आतंकी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा माफी को लेकर आयोजित 'पंजाब बंद' का खासा असर पड़ा है। मोहाली में सारी दुकानें बंद है। मोहाली बस स्टैंड से कोई भी बस नहीं गई। उधर जालंधर में भी दुकानें भी बंद पड़ी है। आदमपुर,नकोदर और फिरोजपुर की ओर जाने वाली बसों की आवाजाही बंद हो गई है। लुधियाना में भी बंद का असर पड़ा है।
शहर के प्रमुख बाजार बंद है लेकिन कई स्थानों पर दुकानें खुली भी है। पटियाला सेंट्रल जेल जहां पर राजोआणा को रखा गया है उसे छावनी में बदल दिया गया है। पटियाला में भी बंद का खासा असर पड़ा है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया जा रहा है। बहरहाल सुबह 12 बजे तक पूरे पंजाब से कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications