आजम खां के आरोपों पर भड़के केजरीवाल बताया बकवास

मेयर बीजेपी की थीं इसलिए दबाव बनाने के लिए मैं आडवाणी से मिला था। अगर मेयर किसी और पार्टी की होती तो मैं उसी पार्टी के वरिष्ठ नेता से मिलता। इसमें गलत क्या है जो मुझे भ्रष्टाचारी बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि यूपी कैबिनेट मंत्री आजम खान ने अन्ना के अर्जुन अरविंद केजरीवाल पर संगीन आरोप लगाये हैं। आजम खां ने कहा कि केजरीवाल ने गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में नगर निगम के कामों और टैक्स वसूली को एक निजी संस्था को सौंप देने के लिए दबाव बनाया था।
बकायदा दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए आजम खान ने कहा कि सन 2008 में केजरीवाल ने एक लेटर लिख कर इच्छा जताई कि कौशांबी इलाके में नगर निगम की जो भी जिम्मेदारियां है, वह वहां की स्थानीय नागरिक समिति 'कारवां' को सौंप दी जाएं। इतने जिम्मेदार होने के बावजूद उन्होंने ऐसी गैरकानूनी बहस चलाई जो नियम विरुद्ध है और इस तरह से आम आदमी अपना टैक्स जमा करना बंद कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications