आर्मी चीफ ने कहा- मुझे नहीं पता कैसे लीक हुआ पत्र

सैन्य उपकरणों की खरीद-फरोख्त का मामला लगातार गर्म होता जा रहा है। सभी विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार, खास कर रक्षा मंत्रालय को घेरने की तैयारी कर ली है। अब देखना यह है कि प्रधानमंत्री सदन में बयान देते हैं या नहीं।
इससे पहले इस मामले में कल एक नया मोड़ तब आया था, जब एक अंग्रेजी अखबार ने यह खुलासा किया कि जनरल वीके सिंह ने तृणमूल सांसद अंबिका की ओर से सरकार को भेजी चिट्ठी का हवाला देते हुए सेना अधिकारी दलबीर सिंह सुहाग पर लगे आरोपों की जांच की अपील की है। (क्लिक करें - पढ़ें खबर विस्तार से)। सूत्रों की मानें तो जनरल वीके सिंह हमेशा से ही दलवीर सिंह को सेना में कमांडर बनाये जाने के विरोधी रहे हैं।
ऐसे में सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह पर कई सवाल खड़े हो गये हैं। वो यह कि जब रिटायरमेंट का वक्त सामने आ रहा है, तब ही उन्होंने इन बातों का खुलासा क्यों किया। तृणमूल सांसद ने एक नहीं कई खत रक्षा मंत्रालय को लिखे थे उसके बावजूद कोई ऐक्शन नहीं लिया गया। लिहाजा सवाल केंद्र सरकार व रक्षामंत्री एके एंटनी पर भी उठता है।












Click it and Unblock the Notifications