43वीं बार10वीं की परीक्षा, पास होने पर जनाब करेंगे शादी

Old Man
जींद। कहते है कि यदि इंसान में लगन और विश्वास हो तो वो हिम्मत नहीं हारता एक ऐसा ही वाक्या देखने को मिला है गांव खोरी में जहां एक शख्स जो लगातार 42-43 वर्षों से दसवीं की परीक्षा दे रहा है लेकिन हर बार फेल हो रहा है और उसकी एक तमन्ना है कि वह तभी शादी करेगा जब वह दंसवी की परीक्षा में पास हो जाएगा। यहीं नहीं बरसात की वजह से उसका घर भी गिर गया और वह भगवान के मंदिर में शरण लिए हुए है और लगातार पढ़ाई कर रहा है कि किसी तरह दंसवी में पास हो जाए। भिवानी से सटे राजस्थान के गांव खोरी का निवासी है शिवचरण जो उम्र के उस पडाव पर जहां हर किसी की उम्मीद भी शायद जवाब दे जाती है।

वह 74 वर्ष का हो चुका है। इस उम्र में परीक्षा दे रहा यह बुर्जुग शिवचरण है जो पिछले कई वर्षों से लगातार 42 वार दसवीं की परीक्षा दे चुका है और इसने एक प्रण किया हुआ है कि जब तक वह दसंवी पास नहीं कर लेता तब तक शादी नहीं करेगा। शिव चरण ने बताया कि जब वह 2 महीने का था तो मां का स्वर्गवास हो गया और पिता ने बड़े ही से पालन किया लेकिन 10 साल की उम्र में पिता जी भी भगवान को प्यारे हो गये थे। उसने बताया कि 1995 में उसने परीक्षा दी थी सभी विषयों में पास हो गया लेकिन हिसाब में फेल हो गया लेकिन उसने हिम्मत नही हारी और लगातार कोशिक कर रहा है और अब वह 43वीं बार परीक्षा दे रहा है।

यहां तक की उन्होंने यह भी कहा है कि वे दंसवी पास होने के बाद ही शादी रचाएगें फिलहाल वे शादी की उम्र तो पार कर चुके है। शिवचरण का कहना है कि वे पास तो हो जाते लेकिन पढ़ते पढ़ते सेलेबस ही बदल जाता है जिसकी वजह से उन्हें दोबारा किताब पढऩी पड़ती हैं। शिवचरण ने बताया कि कई वर्षों पहले उसका मकान था जो बारिश की बजह से गिर गया और उसके पास अशियाना भी नहीं है और अब हनुमान जी के मंदिर में शरण लिये हुए है। सुबह-शाम बस एक ही प्रार्थना है कि किसी तरह दसवीं पास हो जाए और उसकी शादी की तमन्ना पूरी हो जाए। शिवचरण ने बताया कि गांव वालो ने उसका साथ नहीं दिया। मंदिर में लगातार सेवा करते है और रात्रि के समय दो घंटे पढ़ाई करता है और दिन में भी समय मिलते ही पढ़ाई करते है । मंदिर के पुजारी ने बताया कि शिवचरण केवल पढ़ाई ही करते है। उन्होंने बताया कि वे सारा दिन पढ़ते है तथा पास होने की कौशिश में लगें हुए है। उन्होंने बताया कि उनका कहना है कि वे तभी शादी करेगें जब वे दंसवी पास हो जाएगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+