टीम अन्ना को मुजरिम की तरह पेश किया जाए: मुलायम

Mulayam Singh Yadav
नई दिल्ली। टीम अन्ना ने सांसदो पर टिप्पणी क्या की, सारे नेता एक हो गये। जेडीयू नेता शरद यादव ने टीम अन्ना के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी क्या पेश किया। सारे नेतागण ने टीम अन्ना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर डाली। मंगलवार को पेश निंदा प्रस्ताव का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सिर्फ इससे काम नहीं चलेगा, बल्कि इस तरह के बयान देने वालों को संसद में खड़ा किया जाना चाहिए और मुजरिम की तरह पेश किया जाना चाहिए आखिर उन्होंने संसद का अपमान किया है।

भले ही लोकपाल बिल पर हर राजनेता की अपनी राय है लेकिन टीम अन्ना के खिलाफ सभी ने गुहार लगायी है। जिसके कारण पूरा बजट सत्र हंगामें की भेंट चढ़ गया। सभी सांसदो ने सदस्यों ने अन्ना हजारे और उनकी टीम को दायरे में रहने की हिदायत दी। हालांकि टीम अन्ना का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। जहां विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि जिस संसद में वो लोग लोकपाल बिल लाने की बात कर रहे है उसी संसद को गालियां दे रहे हैं, यह बर्दाश्त के बाहर है। सुषमा ने कहा कि अन्ना हजारे ने दिशा खो दी है।

सुषमा ने कहा कि अन्ना को अपने दायरे में रहना चाहिए। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि 14 मंत्रियों सहित 165 संसद सदस्य भ्रष्ट और बलात्कारी हैं। सबसे ज्यादा तल्ख अंदाज में जेडीयू सांसद शरद यादव नजर आयें। जिनकी क्लीपिंग को रविवार को अन्ना के अनशन के दौरान लोगों को दिखाया गया था जिसके बाद टीम अन्ना के सदस्य मनीष सिसोदिया ने भरे मंच से कहा था कि इसे कहते चोर की दाढ़ी में तिनका...। जिसके बाद तो शरद यादव का गुस्सा जैसे सातवें आसमान पर आ गया।

उन्होंने कहा हम उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और वो हमें ही गरिया रहे हैं। गौरतलब है कि शरद यादव उन नेताओं में हैं जो पिछले साल अन्ना हजारे के अनशन में शिरकत करने जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम पिछले 30 सालों से भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। हम गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैंने अन्ना का समर्थन किया लेकिन उनकी हर मांग से सहमत नहीं हो सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+