'हिंदू-मुस्लिम कट्टरपंथी ताकतों को भाजपा का संरक्षण'

प्रदेश में कट्टरपंथी हिन्दू एवं मुस्लिम मिलकर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए वे फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किग साइट तक का सहारा ले रहे हैं। इसमें भाजपा-आरएसएस से जुड़े हिन्दू-मुस्लिम वर्ग के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके अनेक प्रमाण हैं।
पिछले वर्ष 25 सितंबर को खण्डवा में बजरंग दल के जिला प्रमुख हिम्मत मण्डलोई के घर से पुलिस ने एक सिमी कार्यकर्ता को बम बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन मण्डलोई फरार होने में कामयाब हो गया। उनका यह भी आरोप था कि प्रदेश के इंदौर एवं जबलपुर में धीरे-धीरे कट्टरपंथी ताकतें घर बनाती जा रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।












Click it and Unblock the Notifications