सेनाध्यक्ष मामला: आज दर्ज हो सकती है एफआईआर

उधर, डिफेंस इंटेलीजेंस एजेंसी के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह ने सेना प्रमुख समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ राजधानी के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। तेजिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में सेनाध्यक्ष के अलावा उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह, डीजीएमआइ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस ठाकुर, एडीजीपीआई मेजर जनरल एसएल नरसिंहन और डायरेक्टर मीडिया कर्नल हितेन साहनी के भी नाम लिए हैं। इन अधिकारियों पर अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। तेजिंदर सिंह ने अपनी याचिका में उन बातों का जिक्र किया है, जो 5 मार्च को सेना मुख्यालय द्वारा जारी किया गया था। रक्षा मंत्रालय में फोन टैपिंग मामले में 5 मार्च को सेना मुख्यालय की ओर से मीडिया को जारी बयान में सेवानिवृत्त जनरल को मीडिया में गलत खबरें प्लांट कराने के लिए जिम्मेदार ठहराने के साथ ही उन पर घूसखोरी का भी आरोप लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications