बलवंत सिंह की फांसी पर लगी रोक

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को दी जाने वाली फांसी की सजा के विरोध में आज बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। संपूर्ण बंद की वजह से दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं जिनसे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
31 अगस्त 1995 को बेअंत सिंह आत्मघाती बम हमले में मारे गये थे। जिस समय आत्मघाती हमला हुआ सिंह चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय स्थित उच्च सुरक्षा वाले अपने दफ्तर से निकल रहे थे। इस घटना में 17 अन्य लोग मारे गये थे। योजना के तहत हमले में दिलावर के विफल होने पर राजोआना को दूसरे मानव बम के रूप में इस्तेमाल किया जाना था।












Click it and Unblock the Notifications