ई-मेल के माध्यम से दें बिजली की चोरी की सूचना

Electricity
चंडीगढ़: हरियाणा बिजली निगमों ने लोगों से आग्रह किया कि वे बिजली की चोरी की सूचना ई-मेल के माध्यम से किसी भी समय या कार्य दिवसों में प्रात: नौ बजे से सायं पांच बजे तक दूरभाष पर दें तथा सूचना देने वाले की पहचान का खुलासा नहीं किया जायेगा। बिजली निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अ बाला, पंचकूला, कुरूक्षेत्र तथा यमुनानगर जिलों में बिजली के चोरी के मामलों की जानकारी ई-मेल [email protected] या दूरभाष सं या 0171-2542049 के माध्यम से दे सकते हैं।

जिला करनाल, पानीपत तथा कैथल की शिकायतों के संबंध में कार्यकारी अभियंता, चौकसी करनाल को ई-मेल [email protected] या दूरभाष सं या 0184-2272353 से सूचित किया जा सकता है। रोहतक, झज्जर, जीन्द तथा सोनीपत जिलों की बिजली की चोरी के बारे में जानकारी ई-मेल [email protected] या दूरभाष सं या 01262-245036 के माध्यम से दे सकते हैं।

हिसार, सिरसा, भिवानी तथा फतेहाबाद जिलों की बिजली की चोरी के बारे में जानकारी ई-मेल [email protected]या दूरभाष सं या 01662-223192 के माध्यम से दे सकते हैं।

इसीप्रकार, गुडग़ांव, महेन्द्रगढ़, मेवात तथा रिवाड़ी जिलों की बिजली की चोरी के बारे में जानकारी ई-मेल [email protected] या दूरभाष सं या 0124-2384757 के माध्यम से दे सकते हैं। फरीदाबाद तथा पलवल जिलों की बिजली की चोरी के बारे में जानकारी ई-मेल [email protected] या दूरभाष सं या 0129-2231604 के माध्यम से दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बिजली अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के तहत बिजली की चोरी एक संज्ञेय तथा गैर जमानती अपराध है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जन जागरूकता उत्पन्न करने से निगम के घाटों को कम करने तथा बिजली की कमी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+