दिल्ली में भी बिकेगा 10 रुपये सस्ता पेट्रोल!

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार भी अपने यहां वैट में कमी करके पेट्रोल की कीमतों में कमी की रुपरेखा पर बातचीत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार एमसीडी चुनाव से पहले इस बाबत घोषणा कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो दिल्ली के लोगों को भी कम कीमत पर पेट्रोल मिल सकेगा। अभी दिल्ली में पेट्रोल 65.64 पैसे हैं। यदि सरकार ने वैट में 20 फीसदी की कमी की तो दिल्ली में 54.69 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल सकेगा।
यानी गोवा के बाद दिल्ली के रहवासियों को भी पेट्रोल की आग से राहत मिल सकेगी। हालांकि वैट में कितने की कमी होगी इसके बारे में अभी कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है पर अंदर ही अंदर एमसीडी चुनाव में पताका फहराने के लिए सरकार जुट गई है। गौरतलब है कि अभी तक एमसीडी पर भाजपा का कब्जा है।












Click it and Unblock the Notifications