फरीदाबाद तक मेट्रो रेल विस्तार के लिए समझौता

Metro
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में फरीदाबाद में बदरपुर से वाईएमसीए चौक फरीदाबाद तक मेट्रो रेल सेवा के विस्तार के लिए राज्य सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। बदरपुर से वाईएमसीए चौक तक 13.875 किमी के मेट्रो रेलमार्ग में नौ स्टेशन होंगे।

यह परियोजना वर्ष 2014 तक पूरी हो जाएगी। सोमवार को प्रदेश सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (एमओयू) पर साइन कर दिया। इसके साथ ही मेट्रो के कार्य में तेजी आने की उम्मीदें बढ़ गई है। दरअसल, एमओयू साइन नहीं होने के कारण अब तक मेट्रो का काम शुरू करने को लेकर तैयारियां ही चल रही थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा डीएमआरसी के चेयरमैन सुधीर कृष्णा, डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर हुडा डीपीएस नांगल, फरीदाबाद हुडा प्रशासक पी. अमनीत कुमार, सांसद अवतार सिंह भड़ाना, हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, सूचना जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य राज्य मंत्री पंडित शिवचरणलाल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर, विधायक आनंद कौशिक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव छतर सिंह, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीआर ओझा, नगर निगम के महापौर अशोक अरोड़ा, युवक कांग्रेस नेता सुमित गौड़, हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अब्दुल गफ्फार कुरैशी, कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक, ललित नागर, पुलिस आयुक्त शत्रुजीत कपूर, निगमायुक्त डी. सुरेश, जिला उपायुक्त डा. राकेश गुप्ता एवं पुलिस संयुक्त आयुक्त अनिल राव भी मौजूद थे।

2014 तक दौड़ेंगी ट्रेनें

डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में 2014 तक मेट्रो का काम पूरा करने की कोशिश रहेगी। इस रूट की कुल लंबाई 13.875 किलोमीटर होगी। सारी लाइन एलिवेटेड होगी। लाइन स्टैंडर्ड गेज कॉरिडोर तकनीक पर बनाया जाएगा। कुल नौ स्टेशन होंगे। सबसे पहला स्टेशन सराय होगा उसके बाद एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, सेक्टर 27 ए, बडख़ल मोड़, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा, फरीदाबाद न्यू टाउन व वाइएमसीए चौक स्टेशन होंगे।

इसके अलावा ट्रेन मेंटिनेंस डिपो का निर्माण सेक्टर-20 ए में किया जाएगा, इसे अजरौंदा डिपो का नाम दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2494 करोड़ रुपए होगी।इसमें 1472.4 करोड़ रुपए हरियाणा सरकार होगी। 536.6 करोड़ रुपए केंद्र सरकार और 400 करोड़ रुपए डीएमआरसी देगी। प्रोजेक्ट के लिए जमीन प्रदेश सकरार उपलब्ध कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+