शादी के 6 दिन बाद नकदी-जेवर ले उड़ी दुल्हन

उन्होंने कहा कि वे शादी तो करवा देंगे, लेकिन 60 हजार रुपए खर्च आएगा। उसके बाद कुल्लो, सुखो, चंद्रपति व उसके साथी अनिल व जुगनू पूंडरी बस स्टैंड के नजदीक एकत्रित हो गए। वे महिलाएं उसे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास ले गई जहां उन्हें पहले से दो महिलाएं खड़ी थीं। सभी वहां गाड़ी में बैठकर अंबाला के लिए चल दिए। अंबाला कैंट सरकारी अस्पताल के पास पहुंचकर कुरुक्षेत्र में मिली दोनों महिलाओं ने कहा कि सभी को वहां जाने की जरूरत नहीं है।
बिरजू, अनिल, सुखो व उसकी लड़की को वहीं छोड़कर वे एक घर में गए। जहां उन्हें दो व्यक्ति और महिलाएं मिलीं। वहीं पर उसे एक लड़की कुलवंत कौर से मिलवाया गया और उससे शादी करवाने की बात कही। उससे 60 हजार रुपए लेकर उन्होंने उसकी शादी उसके साथ करवाकर लड़की को भेज दिया। सोमवार सुबह वह अपने काम पर गया और कुछ समय पश्चात जब वापस आया तो पाया कि उसकी नवविवाहिता घर से फरार थी। घर से 10 हजार रुपए, कपड़े और जेवर भी वह साथ ले गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications