कर्नाटक और केरल में फिक्स फोन का जलवा

Landline Phone
दिल्ली (ब्यूरो)। वक्त के साथ तमाम तकनीक खत्म हो गई। रेकार्ड का स्थान सीडी ने ले लिया। पेजर का बेहतर विकल्प मोबाइल आ गया। अगला खतरा फिक्स फोन पर था माना जा रहा था मोबाइल एक दिन इसका अंत कर देगा। लेकिन देश के कुछ भागों में मोबाइल ने फिक्स फोन को नुकसान पहुंचाया । देश में मोबाइल से लैंडलाइन को सबसे कम चोट केरल में पहुंची है। यहां अभी भी 32 लाख लोग फिक्स फोन इस्तेमाल कर रहे है, जो देश में सबसे ज्यादा है। इस लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण है कि केरल छोटा राज्य है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी फिक्स फोन का थोड़ा जलवा कायम हैं। यहां तक कि मायानगरी मुंबई में भी लैंडलाइन का इस्तेमाल करनेवाले बड़ी संख्या में हैं लेकिन यहां लाइन कटवाने वालों की संख्या कम नहीं है।

फोन की दुनिया में विलुप्त हो रही लैंडलाइन सेवा का अभी भी कई जगह दबदबा कायम है। केरल में टेलीफोन की ट्रिन-ट्रिन सबसे ज्यादा घनघनाती है। वहीं मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसी कई जगहों में भी लैंडलाइन टेलीफोन सेवा को तवज्जो देने वालों की कमी नहीं है। खास बात यह है कि इन राज्यों में सबसे ज्यादा लैंडलाइन सेवाएं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल की है।

निजी क्षेत्र की कंपनियों के लैंडलाइन फोन सेवाओं को इस्तेमाल करने वाले अभी कम हैं। इसीलिए बीएसएनएल और एमटीएनएल लैंडलाइन फोन कारोबार में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। बीएसएनएल ने हाल ही में लैंडलाइन ग्राहकों की शिकायतों के निपटारे के लिए विशेष कॉल सेंटर सुविधा शुरू की है। टेलीकॉम विशेषज्ञ अनूप कुमार कहते हैं कि बेहतर लैंडलाइन फोन सेवाओं की दिशा में मजबूत फोन संचार ढांचे का होना जरूरी है। केरल जैसे प्रदेश में सबसे ज्यादा लैंडलाइन ग्राहक यूं ही नहीं है। दरअसल, वहां ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का जाल इतना सघन है कि मोबाइल फोन नेटवर्क के जाल को भी मात दे देता है।

केरल में 32 लाख लैंडलाइन फोन ग्राहक है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 30 लाख, दिल्ली में 28 लाख और कर्नाटक में 27 लाख मोबाइल फोन ग्राहक है। इसके बाद कर्नाटक (26 लाख), महाराष्ट्र (23 लाख), अंाध्रप्रदेश, तमिलनाडु (21 लाख), गुजरात (18 लाख), पंजाब (14 लाख) और पूर्वी उत्तर प्रदेश (13 लाख) का नंबर है। भले ही इन जगहों में लैंडलाइन फोन सबसे ज्यादा हों लेकिन यहां इसके ग्राहक तेजी से घट रहे हैं। मोबाइल फोन को अपनाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आए दिन लैंडलाइन फोन सेवाओं में खराबी भी इसके ग्राहकों में कटौती का प्रमुख कारण है। सस्ती मोबाइल फोन सेवा भी एक बड़ा कारण है जो ग्राहकों को आकर्षित करता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+