दिल्ली: पॉश इलाके में सरेराह लूट, लड़की पर चलाई गोली

आगे की बात करने से पहले आपको पूरी कहानी बताते हैं। दिल्ली के पॉश कॉलोनी शक्तिनगर के 10 नंबर ब्लॉक में मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने रात में पैदल टहल रही तीन युवतियों व एक महिला को पिस्टल के बल पर रोक लिया और एक शादीशुदा युवती से पांच लाख के गहने लूट लिए। भागने के दौरान एक युवती ने जब बदमाशों की तरफ देखने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। पूरी घटना एक कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसकी फुटेज पुलिस ने बरामद कर ली है। कॉलोनी में पहली बार इस तरह की घटना होने से लोग दहशत में हैं।
मालूम हो कि शक्तिनगर के 16 ब्लाक में एक्सपोर्टर अनिल मोदी की मां, पिता, बेटी पूजा मोदी, भाई संजय मोदी व संजय की पत्नी व बच्चे रहते हैं। यहां पर पहली मंजिल पर अनिल मोदी के रिश्तेदार परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात दस बजे खाना खाने के बाद पूजा (बीकॉम अंतिम वर्ष, किरोड़ीमल कॉलेज) अपनी चचेरी बहन प्रेरणा मोदी (12वीं क्लास, क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन) व पहली मंजिल पर रहने वाली राजरानी व बीनू गुप्ता को लेकर कॉलोनी में पैदल टहलने निकली थी। घर से करीब पांच सौ मीटर की दूर निकलने पर पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश उनके पास आ गए।
बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बीनू गुप्ता के गहने उतरवा लिए। इस दौरान पूजा व प्रेरणा वहां से भाग कर दो कारों की ओट में छिप गई। पूजा ने जब सिर उठाकर देखने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली इनोवा कार के शीशे को भेदते हुए बाहर निकल गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बदमाश करीब पांच लाख रुपये मूल्य के हीरे की दो अंगूठियां व मंगलसूत्र ले गए। इतने कम रुपयों के लिए कोई पॉश कॉलोनी में इस तरह सरेआम लूटपाट करने का खतरा नहीं उठा सकता है।
वारदात के पूर्व बदमाशों ने चारों को रोकते ही पहले उन्हें डराने के मकसद से हवा में एक गोली चलाई और गालियां देनी शुरू कर दीं। लूटपाट के बाद भागने से पूर्व बदमाशों ने एक्सपोर्टर अनिल मोदी की बेटी पूजा मोदी पर गोली चला दी। हो सकता है कि बदमाश उसकी हत्या करना चाहते हों। खैर मामला जो कुछ भी हो मगर इस हादसे के बाद से पूजा इस कदर डरी हुई है कि वह सिर्फ एक ही शब्द कह रही है कि दिल्ली में डर लगता है।












Click it and Unblock the Notifications