ताज महोत्‍सव को हाईटेक बनायेंगे अखिलेश यादव

Taj Mahal
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की ताजनगरी में होने वाला ताज महोत्सव अब और भी हाइटेक होगा। आगरा नगरी को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए प्रदेश के युवा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे और भी हाइटेक बनाने पर जोर दिया है ताकि विदेशी पर्यटकों को ताजनगरी में किसी भी प्रकार दिक्कत न हो और युवकों के लिए रोजगार के अवसरों में भी इजाफा हो।

प्रदेश में प्रतिवर्ष भव्य स्तर पर आगरा में ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव में देश के कोने-कोने से तो सैलानी आते ही हैं साथ ही विदेशी पर्यटकों की भी भारी भीड़ जुटती है। ताज महोत्सव का महत्व इसलिए भी और ज्यादा बढ़ जाता है कि ताजमहल विश्व के सात अजूबों में शुमार है। यही वजह है कि विदेशी पर्यटक महोत्सव के अलावा भी साल भर किसी न किसी बहाने ताज को देखने के लिए आगरा आते रहते हैं।

आगरा और आसपास के जिलों में ताजमहल होने के कारण बेरोजगारी की समस्या काफी कम है। ताज महोत्सव के दौरान भारी तादाद में पर्यटन जुट रहे हैं। यही वजह है कि मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव इसमें रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे हैं। यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले इसलिए पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर उनका विशेष बल है।

उन्होंने यहां के लिए और भी तमाम हाईटेक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं। महोत्सव के दौरान पर्यटकों को परिवहन की कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये गये हैं। इस स बन्ध में कल प्रमुख सचिव परिवहन ने अधिकारियों की एक बैठक कर उन्हें स त निर्देश दिये हैं कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार इस बार चल रहे ताज महोत्सव में सैलानियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

वहीं अगले वर्ष के लिए अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश भी दिये। यूपी के युवा मु यमंत्री अखिलेश यादव राज्य के पहले हाईटेक मुख्‍यमंत्री हैं। हमेशा लैपटाप व आईपॉड से लैस और फेसबुक पर उपलब्ध रहने वाले श्री यादव पर्यटन के अलावा अन्य विभागों को भी हाईटेक करने की कवायद में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+