अन्ना के मंच से खनन माफियाओं पर निशाना

हेगड़े पहले हजारे पक्ष की कुछ बैठकों में शामिल नहीं हुए थे और ऐसे में इसको लेकर सवाल खड़े किए गए थे। जंतर मंतर पर अन्ना के एक दिन के अनशन में शामिल हुए हेगड़े ने कहा, मैं अन्ना हजारे के साथ हूं और यही दिखाने के लिए यहां आया हूं। मैं पहले के कुछ कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाया था क्योंकि बेंगलूर में रहता हूं।
कर्नाटक में अवैध खनन के मामले का उल्लेख करते हुए हेगड़े ने कहा, अवैध खनन राजनीतिक समर्थन के बगैर संभव नहीं है। मैंने लोकायुक्त के तौर पर चार साल तक अवैध खनन के मामले की जांच की। अपने 26 हजार पेज की रिपोर्ट तैयार की और दिखाया कि इसमें तीन मुख्यमंत्री, पांच मंत्री और 797 अधिकारियों के अलावा कंपनियां एवं माफिया लिप्त हैं।
उन्होंने कहा, मैंने जांच में पाया कि किस तरह से माफिया काम करते हैं। यह बात सही है कि बिना राजनीतिक समर्थन के माफिया काम नहीं कर सकता । उल्लेखनीय है कि अवैध खनन के मामले पर हेगड़े की रिपोर्ट के आधार पर ही भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। उनकी रिपोर्ट में राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों एच डी कुमारस्वामी और एस एम कृष्णा का भी जिक्र था।












Click it and Unblock the Notifications