अनशन से पहले अन्ना ने बापू को दी श्रद्धांजलि

सुबह 11:30 बजे का अपडेट। अन्ना जंतर-मंतर पहुंचे और अपना अनशन शुरू कर दिया।
सुबह 11 बजे का अपडेट- बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद अन्ना जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए।
सुबह 10:44 बजे का अपडेट- अन्ना हजारे राजघाट पहुंचे और यहां महात्मा गांधी की समाधी के समक्ष मौन रखकर अन्ना ने बापू को श्रद्धांजलि दी। यहां पर उनके साथ अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, मनीष सिशोधिया समेत कई लोग मौजूद थे।
सुबह क्या बोले अन्ना-
अनशन के दौरान अन्ना संसद के मौजूदा सत्र में जन लोकपाल विधेयक पारित करने तथा जन लोकपाल विधेयक के तहत ह्विसलब्लोअर की सुरक्षा के लिए सख्त प्रावधान करने की भी मांग करेंगे।
इस बार के अनशन में जहां आम जनता मौजूद होगी वहीं माफिया और आतंकियों के हाथों मारे गए शहीदों के परिजन भी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी अन्ना की सहयोगी किरण बेदी ने मीडिया को दी।
उन्होंने बताया मप्र के मुरैना में खनन माफिया द्वारा मारे गये आईपीएस नरेंद्र कुमार के पिता और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के दिवंगत अधिकारी मंजुनाथ शणमुगम के परिजन भी अनशन स्थल पर मौजूद रहेंगे। इससे पहले अन्ना हजारे ने ऐलान किया अगर सरकार साल 2014 में होने वाले आम चुनाव से पहले जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं करती तो बड़ा आंदोलन होगा।












Click it and Unblock the Notifications