हरियाणा में मामा को मारकर पेड़ पर लटकाया

Murder
रोहतक। टिटौली गांव में शनिवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब गांव के रहने वाले एक व्यक्ति काशव खेतों में पेड़ के उपर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और बताया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव को पेड़ पर लटका गया है। मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी हनुमान सिंह ने बताया कि मृतक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था,परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है और उसकी पत्नी और भांजे पर आरोप लगाया है।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतक की पत्नी और भांजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है, फिलहाल तफतीश जारी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में भेजा गया है।

प्रात: काल गांव के लोग जब सैर के लिए निकला तो देखा कि शव पेड़ से लटका है और यह बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों का हजूम लग गया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया और जांच में पाया कि चंद्र स्वरूप ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। इस हत्या के मामले में स्थिति उस समय स्पष्ट होती नजर आई जब पुलिस व ग्रामीणों ने पाया कि चंद्र स्वरूप के घर का कोई भी परिजन मौके पर नहीं पहुंचा।


इससे पुलिस को आशंका हुई कि इस घटना के पीछे रहस्य गंभीर है और उन्होंने जब चंद्र स्वरूप के घर जाकर देखा तो घर पर चंद्र स्वरूप की पत्नी पिंकी व चंद्र स्वरूप का भांजा सत्यवान मौजूद था। पुलिस ने दोनों को इस मामले में बताया तो घबराहट के मारे वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पता चला है कि भांजा व मामी में अवैध संबंध थे और इसी की जानकारी चंद्र स्वरूप को थी। जिसके चलते चंद्रस्वरूप को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सत्यवान भिवानी जिला के गांव मिथ्याथल का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+