बिहार में नक्सलियों ने मचाया तांड़व, प्रखंड कार्यालय उड़ाया

सुबह होते ही एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। ट्रक में आग लगाने के दौरान माओवादियों ने चालक व खलासी का हाथ बांध दिया था और बुझाने की कोशिश करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नक्सली एक सवारी गाड़ी एवं सात-आठ मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए थे। शुक्रवार को डीएम मयंक वरबड़े घटनास्थल पर पहुंचे तथा प्रखंड कार्यालय का जायजा लिया।
बताते चलें कि बीते दिनों गिरीडीह में नक्सली नेता प्रवेश दा की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 21 एवं 22 मार्च को बंद का ऐलान किया था। नक्सलियों ने जमुई-सिकन्दरा मुख्य मार्ग पर हवाई अड्डा के समीप नव निर्मित मिल्क चिलिंग प्लांट के मुख्य द्वार पर पर्चा साटा व काला झंडा फहरा दिया। पर्चे में नक्सली नेता प्रवेश दा की गिरफ्तारी का विरोध किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications