छोटी सी कहा-सुनी पर युवक को गाड़ी से कुचला

मृतक का नाम अर्जुन है और उसके परिजनों के मुताबिक उसे जानबूझ कर मारा गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दो लोगो को हिरासत में ले लिया है। मार्शल जीप का ड्राइवर फरार हो गये है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि अर्जुन की गाड़ी गोमती नगर विशेष खंड के बाहर खड़ी थी। वहा से गुजरने वाली मार्शल जीप ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कहासुनी शुरू हो गयी। मामला इतना बढ़ गया कि मार्शल जीप वाले ने अर्जन पर गाड़ी चढ़ा दी और उसे घसीटता हुआ निकल गया।
इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते मार्शल वाला गाड़ी लेकर फरार हो गया। अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मार्शल में सवार दो लोग जिस घर में आये थे, उस घर के दो लोगों को हिरासत मे ले लिया गया है। ऐसी आशंकी जताई जा रही है कि मार्शल जीप किसी पुलिस वाले की ही थी।











Click it and Unblock the Notifications