कभी भी हो सकता है लोकसभा चुनाव: मुलायम

मुलायम सिंह ने अपने बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि 'अधिकारियों को आदेश दे दो कि घेषणा पत्र में जितने भी वादे हैं उन्हें एक साल कि अंदर पूरा कर दें।' मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि जनता से संपर्क और उनके परेशानियों को सुनकर उसपर त्वरित कार्रवाई की जाये। मालूम हो कि मुलायम सिंह सूबे की राजधानी लखनऊ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अखिलेश यादव ने पहली बार किसी जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश और मुलायम सिंह के अलावा मंच पर जेल मंत्री राज भैया भी मौजूद थे। गौरतलब हो कि राजा भैया इस समय उम्र विवाद को लेकर खासा चर्चा में हैं। राजा भैया पर आरोप है कि वह 19 साल में ही विधायक बन गये थे जबकि विधायक बनने की उम्र सीमा न्यूनतम 25 वर्ष है।












Click it and Unblock the Notifications