मऊ जेल में महाभारत, कैदियों ने जेलर-डिप्टी जेलर को पीटा

जेल में बंद कैदियों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने रहमान को इलाज मुहैया कराने में देरी की। इससे उसकी मौत हो गई अगर सही समय पर उसको इलाज मुहैया कराई जाती तो उसकी जिंदगी बच सकती थी। कैदियों की तरफ से किये गये हमले में डिस्ट्रिक्ट जेलर उदय राज पटेल और राकेश सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।
उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इनके अलावा पांच और पुलिस वाले भी इस हमले में घायल हो गए हैं। मऊ के डीएम और एसपी जेल परिसर में ही मौजूद थे और स्थिति पर काबू पाने के लिये भारी मात्रा मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीएसी की भी तैनाती कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications