राज्यसभा में ट्रिपल एम ने डूबती सरकार को बचाया

मायावती, मुलायम, और ममता बनर्जी ने राज्यसभा में अल्पमत की सरकार को एक बार फिर बचा लिया। बसपा और सपा के सांसदों ने संशोधन प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया, जबकि तृणमूल के सांसदों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया। बदले हुए हालात को देखते हुए तृणमूल का यह फैसला सरकार को समर्थन देने जैसा है।
गौरतलब है कि एनसीटीसी कानून के मामले पर ममता बनर्जी भी यूपीए सरकार के खिलाफ खड़ी हो गयी थी। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण में एनसीटीसी को लेकर संशोधन प्रस्ताव के लिए अर्जी भी दी थी और उसे स्वीकार भी कर लिया गया था। ममला के ताजा फैसले से ऐसा लगता है कि हालात अब बदल चुके है। ममता का समर्थन अभी सरकार के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications